Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 20, 2025

सुभारती डिफेन्स एकेडमी की 16 छात्राओं का हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयन




अनम शेरवानी 
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय स्थित कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही 16 छात्राओं ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास की है। छात्राओं ने लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों में सफलता प्राप्त कर नारी शक्ति का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।

छात्राओं की उपलब्धि पर सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज एवं कार्यकारी अधिकारी डॉ.कृष्णा मूर्ति ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय द्वारा महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान का उत्कृष्ट उदाहरण है। कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी ने हर्ष प्रकट करते हुए बताया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 16 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। सभी छात्राओं ने प्रशिक्षक श्री पंकज शर्मा, शारीरिक प्रशिक्षक के नेतृत्व में अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम कर लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेना में रोजगार हेतु एसएसबी, एनडीए, वायुसेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल, अग्निवीर, पुलिस और अर्धसैनिक बलों आदि में प्रवेश के संबंध में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करके प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं से जोड़ने हेतु स्नातक कार्यक्रम के साथ साथ चुनौतीपूर्ण भर्ती प्रतियोगिताओं के लिये लिखित, शारीरिक और समग्र विकास कार्यक्रम के माध्यम से सुभारती डिफेन्स एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है।

सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए देश सेवा करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि यह चयन नारी सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा ही महत्वपूर्ण कदम एवं सराहनीय उपलब्धि है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here