नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 'रजत खेल पर्व ' 2024-25 के दूसरे दिन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के संरक्षण में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य एनआर ई.सी.पी. जी. कॉलेज खुर्जा (बुलन्दशहर) डॉ.बी. एल.शर्मा रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर( डॉ.) अंजू सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण का प्रमुख माध्यम खेल है। उन्होंने छात्राओं की खेल भावना की सराहना की और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन डा. भारती शर्मा तथा संचालन डॉ. पूनम भंडारी ने किया। आयोजन में डा. नितिन चौधरी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन में समस्त महाविद्यालय प्रध्यापकों ने सक्रिय योगदान दिया। महाविद्यालय कार्यालयकर्मियों, शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं, पुरातन छात्राओं और सभी संकाय की छात्राओं की सराहनीय उपस्थिति रही।
No comments:
Post a Comment