Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 27, 2025

यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए छात्राओं को किया जागरूक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी एक्शन प्लान 2024-25 के निर्देशानुसार, कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक परिवाद निवारण समिति के तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर एक विधिक जागरुकता कार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें एसएचओ रमाकांत पचौरी, संकल्प संस्था से डॉ. अतुल शर्मा, एडवोकेट सपना वर्मा, एडवोकेट प्रीति गौतम, ब्रह्मपुरी चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम अतिथियों एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह द्वारा सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का आरंभ एडवोकेट प्रीति गौतम ने कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध और निवारण अधिनियम 2013 से छात्राओं को परिचित कराया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं के लिए विधिक जागरुकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कार्यशाला से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्राओं को शुभकामनाएं दीं ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here