शाहिद खान
नित्य संदेश, सरधना। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। आरोप है कि पत्नी ने पति को देर रात खाने में जहर मिलाकर खिलाया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पत्नी पर पति को मारने का आरोप लगा दिया। पूरा मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है। इसके चलते हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खिवाई में रहने वाले मुर्सलीन
की 3 साल पहले साहिबा से शादी हुई थी। दोनों के एक साल का बेटा है। बताया जा रहा है
कि साहिबा का कहीं और किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। मुर्सलीन को इन्हीं
अवैध प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। मुर्सलीन पत्नी को अक्सर इससे रोकता था। लेकिन
साहिबा नहीं मानी। आरोप है कि साहिबा ने ही पति मुर्सलीन को मंगलवार रात को जहर देकर
हत्या कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव को मुर्सलीन के
घरवालों को सौंप दिया। देर शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस ने मामले की
जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment