अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्र में रातभर छाएं बादल के बाद बृहस्पतिवार सुबह हुई बूंदाबांदी से एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ। जिससे मौसम में पूरी तरह से परिवर्तन देखने को मिला।
बूंदाबांदी से तापमान में
गिरावट आई है। जिससे फसलों में लाभ होगा तो वहीं ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी भी
बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। रातभर
हल्के बादल छाए हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। बूंदाबांदी
के बाद खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी
का सिलसिला जारी रहने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश
हो सकती है। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट के चलते ठंड में भी इजाफा हुआ
है तो वहीं दो दिन तक 60 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई जा रही है। जहां अधिकतम तापमान
22 डिग्री सेल्सियस पाया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया।
No comments:
Post a Comment