अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। सदर थाने से चंद दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला क़ो गन पवाइंट पर आतंकित कर गले से चेन लूट ली। विरोध करने पर महिला क़ो जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।
सदर बैंकर्स स्ट्रीट पोस्ट आफिस निवासी नीलम नाम की महिला दोपहर तीन बजे के आसपास अपने घर से पैदल धर्म पुरी की गली से बाजार जा रहीं थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आये और महिला पर पिस्टल तान गले से चेन लूट ली। नीलम ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। लूट की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी की। महिला ने चेन लूट की तहरीर थाना सदर में दी हैं। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसिटीवी खांगाले हैं।
No comments:
Post a Comment