मस्जिद प्रबंधन के लोगों
ने खुद ही चलाना शुरू किया हथौड़ा
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच में आ रही 168 साल पुरानी मस्जिद को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को मस्जिद प्रबंधन के लोगों ने हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया। यह मस्जिद जगदीश मंडप शारदा रोड के बाहर बनी है।
इस मस्जिद में पहली बार
जुमे की नमाज नहीं हो सकी। मस्जिद का गेट पहले ही हटा दिया गया था। बिजली का कनेक्शन
भी काटा गया है। गुरुवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह मस्जिद पहुंचे और बातचीत की थी।
इसके बाद आपसी सहमति से मस्जिद हटाने को लोग तैयार हुए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारी लगातार मस्जिद हटाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार
रात एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचें। उन्होंने
मस्जिद के इमाम को बुलाकर मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए कहा। मस्जिद के जिम्मेदारों
को भी बुलाकर समझाया गया। देर रात तक अधिकारियों ने मस्जिद के जिम्मेदार व आस-पास के
लोगों से बातचीत कर समझाया। कहा, रैपिड निर्माण में मस्जिद को हटाया जाना जरूरी है।
मस्जिद के बदले दे दी जाए
जगह
हाजी स्वाले हीन ने बताया,
मस्जिद के मुतव्विल के पास नोटिस आया है। उनकी तबीयत भी खराब हो रही है। एसपी सिटी
गरुवार को आए थे। उन्होंने कहा, हमारे पास ऑर्डर आए हैं। आप लोग मस्जिद हटा लीजिए या
फिर बुलडोजर से हटा दिया जाएगा। हम लोग अपने से हटा रहे हैं। हमारे पास तो 1857 के
पेपर हैं। हम तो प्रशासन से चाहते हैं कि मस्जिद के बदले हमें मस्जिद दे दी जाए या
मस्जिद के बदले जगह दे दी जाए।
No comments:
Post a Comment