शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में पत्नी की पति ने हत्या कर दी। हत्या के बाद पति सहित सास, ससुर बहू की लाश को लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया तो देखा वो मरी हुई थी। ससुराल वाले बहू की लाश छोड़कर भागने लगे तो लड़की के घरवालों, डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पति ने कहा कि हां मैंने अपनी पत्नी को मारा है। तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लोहिया नगर के नूरनगर निवासी शाहीन पुत्री इरफान की 2 महीने पहले शादी हुई थी। शाहीन की शादी सरधना निवासी निशात के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सुबह शाहीन के ससुराल वाले उसे मरी हुई हालत में हापुड़ चुंगी के पास बने जौहर अस्पताल लेकर आए। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है जब उन्होंने शाहीन का चैकअप किया वो मरी हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की लाश छोड़कर उसके घरवाले यानि पति, सास, ससुर भागने लगे। तभी महिला के घरवालों, डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें पकड़ लिया। तब महिला के पति ने कहा कि उसने अपनी पत्नी को मारा.
मृतक शाहीन के मामा दिलशाद ने बताया कि दिसंबर 2024 में हमने अपनी भांजी शाहीन की शादी सरधना के निशात आलम से की थी। बताया कि शनिवार सुबह सुबह हमारे पास इसके पति का फोन आया कि शाहीन की तबियत खराब है। इसे लेकर हम अस्पताल आ रहे हैं। हापुड़ अड्डे के जौहर अस्पताल में भर्ती कराने आ रहे हैं। जब ये लोग लड़की को लेकर आए तो उसमें जान नहीं थी। लड़की की सास, ससुर और पति तीनों लोग ही लड़की को लेकर आए थे। हमें तभी शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद डॉक्टरों ने लड़की को चैक किया तो बोले ये तो मरी हुई है। लाश है। ये सुनते ही ये ससुराल वाले तीनो लोग दाएं, बाएं होकर भागने लगे। तब हम लोगों ने डॉक्टरों, स्टाफ की मदद से इन तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद हम लड़की की लाश लेकर अपने घर नूरनगर आ गए। यहीं हम ससुरालियों को भी ले आए। जब हमने बंद कमरे में इनसे दवाब डालकर पूछताछ की, पुलिस का डर दिखाया तो लड़के ने खुद कुबूला कि उसने हत्या की है।
क्रेटा की मांग करते थे ससुरालवाले
दिलशाद ने बताया कि शाहीन के पति ने खुद हमारे सामने कहा कि उसने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मारा है। निशात के शरीर पर नाखून के निशान है जो महिला ने अपने बचाव के दौरान किए थे। वहीं लड़की की लाश में जगह जगह नाखूनों और चोट के निशान हैं। मानो उसने किसी से गुतथमगुत्था की है। कहा कि दहेज के कारण हमारी बच्ची को उसके ससुराल वालों ने मार दिया है। अभी दो महीने पहले ही शादी हुई है। आज से पहले इनके बीच कोई विवाद था या नहीं हमें जानकारी नहीं है। बताया कि लड़का एसी, फ्रिज की रिपेयरिंग का काम करता है। हमने दहेज में लड़के को बाइक दी थी। लेकिन ससुराल वाले क्रेटा कार की मांग कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दी है।
सास ने हाथ, ससुर ने पकड़े पैर
मामा दिलशाद का कहना है कि महिला की सास ने हाथ और ससुर ने पैर पकड़े इसके बाद पति ने तकिये से गला दबाया, ये बात खुद हमें लड़के ने बताई है। बताया कि ससुराल वाले डॉक्टरों के सामने कहते रहे कि बंदरों ने लड़की को नोंच दिया है पंजे मारे हैं उसके निशान हैं। जबकि लाश पर वो निशान बीचबचाव के दौरान के थे।
मायके वालों ने किया हंगामा
फिलहाल महिला की लाश को मायके वाले नूरनगर अपने घर ले आए हैं। जहां काफी हंगामा किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment