शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। शादी में एक युवक का थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सामने आया है। वह रोटी पर थूकता है, फिर उसे तंदूर में सेंकने के लिए डालता है। वह एक-एक कर 10 रोटियां ऐसे बनाता है।
वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। घटना की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि समाज का एक वर्ग थूक जिहाद चला रहा है। हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है। घटना 21 फरवरी की ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के ग्रीन मंडप की है। वीडियो आज सामने आया है।
पुलिस रोटी पर थूकने वाले कारीगर की तलाश कर रही है। योगी सरकार खाने-पीने की चीजों में थूक या यूरिन मिलाने वालों के खिलाफ नया कानून ला रही है। इसमें 10 साल तक की सजा हो सकती है।
लोगों का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा
हिंदूवादी संगठन के नेता सचित सिरोही ने कहा- शादी समारोह में कर्मचारी खाने की चीजों पर थूक रहा है। इस तरह से बीमारियां फैलाने की कोशिश की जा रही है। लोगों का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है। जिससे समाज में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। जिहादी मानसिकता रखने वाले लोग कभी थूक जिहाद, कभी मूत्र जिहाद और कभी लव जिहाद चलाकर देश को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment