नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मंडल व जनपद स्तरीय
तिलहन मेले का आयोजन वेटनरी क्लीनिकल काम्पलेक्स सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय
में किया गया। तिलहन मामलों में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत और गौतमबुद्धनगर
के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक (कृ.र.) अशोक
कुमार यादव रहें।
कीट कृषि वैज्ञानिक के
प्रधान डा. राजेन्द्र सिंह द्वारा मेले में उपस्थित कृषकों को दलहनी व तिलहनी फसलों
का उत्पादन बढ़ाने, फसल में लगे कीट/रोग की रोकथाम एवं उसके उपचार के विषय में जानकारी,
फसलों में रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग करने एवं संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने,
सब्जियों की फसलों में कम से कम रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने, मृदा का उपचार करने,
सरसों में सफेद कीट आदि के बारे में जानकारी दी। डा. कृष्ण कुमार द्वारा नैनो यूरिया
व डीएपी नैनो का प्रयोग करने, इन उर्वरकों को फसल की पत्तियों पर स्प्रे करने आदि के
बारे में जानकारी दी। विकास पंवार ने मंच का संचालन किया।
No comments:
Post a Comment