डा. पूजा राय
नित्य संदेश, मेरठ। एक्टिविटी क्लब समन्वयक डॉ. प्रीति सिंह द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न एवं महिला सशक्तिकरण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय
की प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य
वक्ता कृतिका पाल ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और प्रतिरोध
अधिनियम-2013 कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। उन्होंने संविधान
में महिलाओं के अधिकार, महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न कानूनी प्रावधानों का वर्णन किया,
साथ ही महिला हेल्पलाइन और सहायता संगठन एवं उनके हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए। कार्यक्रम
के आयोजन में इकरा कुरैशी एवं उमरा कुरैशी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय
की अन्य शिक्षाएं भी उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment