नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरुवार के जनपद में गैर संचारी रोग अभियान का आगाज आरंभ हुआ। अभियान का उद्घाटन सी एम ओ डॉ. अशोक कटारिया ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मोहिउद्दीनपुर ब्लॉक से किया। अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति की शत् प्रतिशत एन.सी.डी.स्क्रीनिंग की जायेगी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ के द्वारा जन समुदाय को अवगत करते हुए बताया कि विशेष अभियान प्रदेश के समस्त जनपदों में समुदाय स्तर पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्तन कैंसर, बच्चेदानी के मुह का कैंसर एवं मुख कैंसर की प्रभावी स्क्रीनिंग के लिए 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति की शत् प्रतिशत् एन.सी.डी. स्क्रीनिंग की जायेगी। जोकि जनपद मेरठ में 213 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, उपकेन्द्र, 33 पी.एच.सी., 28 यू.पी.एच.सी, 48 शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, एन.सी.डी.क्लीनिक पर अभियान का आयोजन किया जाना है। डी.सी.पी.एम. हरपाल सिंह के द्वारा बताया गया कि जनपद मे 2357 आशाओ के द्वारा जन-जागरुकता बढ़ाये जाने के लिए सामुदियक गतिविधिया की जा रही है। आशा के द्वारा ई-कवच पर ऑन लाईन सी0-बैक फार्म भरे जा रहे है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामु.स्वा.केन्द्र भूडबराल के द्वारा उक्त शिविर में आने वाले सभी जन-मानस को कैंसर रोग के जोखिम कारक जैसे-तम्बाकू प्रयोग, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, मोटापा, अनुचित आहार, शारीरिक निष्क्रिया से सम्बन्धित जानकारी भी विस्तृत रूप में प्रदान की गयी। डी.पी.एम. एन.एच.एम.मनीष बिसारिया के द्वारा बताया कि प्रत्येक ब्लॉक की स्वास्थ्य ईकाईयों पर एन.सी.डी. स्क्रीनिंग के लिए बी.पी. मशीन, ग्लूकोमीटर, ग्लूकोमीटर स्ट्रीप, लॉजिस्टिक तथा उच्च रक्तचाप/मधुमेह हेतु प्रोटोकॉल अनुसार गेडिसिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी है।
सी.एच.ओ. नीरज चौधरी के द्वारा ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सवाईकल कैंसर, के बारे में जन-मानस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी गयी।यू.पी.टी.एस.यू.सुशील के द्वारा विभिन्न सी.एच.ओ.एवं आशाओ को टेक्नीकल सपोर्ट किया।जिसमे प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडा. आशीष गर्ग, डी.पी.एम. मनीष बिसारिया, डी.सी.पी.एम.हरपाल सिंह, बी.पी.एम. भूडबराल रोकश कुमार, बी.सी.पी.एम. गुजन, यू.पी.टी.एस.यू.सुशील, सी.एचओ. नीरज चौघरी, आशासंगिनी एवं आशाऐ और ग्राम प्रधान विमला देवी, विजय नामदेव आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment