-थाना लिसाड़ीगेट
क्षेत्र के राधना वाली गली में हुई घटना, आरोपी फरार
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के पिलोखड़ी चौकी इलाके में पशु काटने वाली छुरी से मारकर हत्या की गई है। मृतक एक बुजुर्ग बताया जा रहा है। वहीं सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। सीओ कोतवाली भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक
का नाम ग्यासूद्दीन बताया जा रहा है। उम्र लगभग 65 साल बताई जा रही है। ग्यासूद्दीन
की किसी धारदार हथियार को मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने वाला आरोपी परिवार
का ही बताया जा रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने
बताया कि लिसाड़ीगेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि राधना वाली गली में हाजी
ग्यासुद्दीन हैं, जो थाना ब्रहमपुरी चमार वाली गली निवासी हैं। रविवार शाम को लिसाड़ीगेट में अपनी बहन के घर आए थे, जब वो बहन के
घर से वापस अपने घर के लिए जा रहे थे, तभी एक नए उम्र के लड़के ने
ग्यासुद्दीन पर चाकू से हमला किया। जिसमें वो घायल हो गए। घायल होकर गिर पड़े। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने
ग्यासुद्दीन को मृतक घोषित कर दिया।
पुलिस
ने लगाई 3 टीमें
एसपी
सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि किसने हमला किया,
क्यों हमला किया गया उसकी जांच की
जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है,
शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी
भेज दिया है। पुलिस की 3 टीमें लगाई गयी है, जल्द आरोपी
को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment