नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उप्र सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण में विरासत फार्म हाउस हसनपुर कद्दीम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन कर 97 हिन्दु एवं 48 मुस्लिम कुल 145 जोड़ों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरूण चन्द्रप्रकाश गोविल (सांसद मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र), नूपुर गोयल (मुख्य विकास अधिकारी) द्वारा वर-वधु को शुभ आशिर्वाद के साथ उनके गृहस्थ जीवन के सुखमय हेतु आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह (जिला समाज कल्याण अधिकारी), मनोज कुमार भारद्वाज (खण्ड विकास अधिकारी रजपुरा), अजय कुमार (खण्ड विकास अधिकारी माछरा), राजेन्द्र कुमार (खण्ड विकास अधिकारी परीक्षितगढ़), मदन मोहन गौतम (सहायक विकास अधिकारी(स0क), प्रवेश कुमार (सहायक विकास अधिकारी(स0क0), अनिल कुमार, (सहायक विकास अधिकारी(स0क0), हिमांशु भारद्वाज (ग्राम विकास अधिकारी(स0क0), जोनी कुमार (ग्राम विकास अधिकारी(स0क0), विवेक कुमार (ग्राम विकास अधिकारी(स0क0), सोनू कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के समस्त कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुनील कुमार सिंह (जिला समाज कल्याण अधिकारी) द्वारा बताया गया कि शासन से जनपद मेरठ को सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 1495 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष 1135 कन्याओं का सामूहिक विवाह/निकाह उनके रिति-रिवाज के अनुसार कराया जा चुका है।
No comments:
Post a Comment