डा. अभिषेक डबास
नित्य संदेश, मेरठ। शोभित इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में "उद्यमियों को सशक्त बनाना: विकसित भारत के लिए नवाचार उत्प्रेरक के रूप में" विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान नवाचार परिषद (SU-IIC) द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखंड मेट्रो के प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी थे, जिन्होंने नवाचार और उद्यमशीलता को विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलू बताया। उन्होंने कहा कि नवाचार केवल तकनीकी विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक समृद्धि का भी आधार बन सकता है। कार्यक्रम में छात्रों ने विशेष रुचि दिखाई और नवाचार व स्टार्टअप संस्कृति पर अपनी जिज्ञासाएँ भी व्यक्त कीं। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य नवाचार की शक्ति को समझाना और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना था।
No comments:
Post a Comment