Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 6, 2025

फलों के मूल्य में उछाल, इफ्तार की थाली मंहगी हुई

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। रमजान के शुरू होते ही फलों के दाम बढ़ाकर आसमान छूने लगे हैं। सेब, अंगूर, केला, पपीता, संतरा और तरबूज के दामों में 20 से 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते इफ्तार की थाली महंगी हो गई है।

इफ्तार की थाली पर महंगाई की मार पड़ गई है। रमजान से पहले ही फलों के दाम में करीब 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, इससे रोजेदारों को अपनी जेबें  ढीली करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को बाजार में फलों की दुकानों पर लोग खरीदारी करते मिले, लोगों के चेहरे पर महंगाई की सिकन साफ देखने को मिली, हर कोई सोच समझकर अपने बजट का आकलन करते हुए खरीदारी कर रहा था। लोगों ने बताया कि रमजान से पहले जो फल 50 रुपए किलो मिला था, अब वह 70 से 80 रूपए में बिक रहा है। रमजान से पहले 50 में बिकने वाला केला अब 70 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। 100 रुपए प्रति किलोग्राम में मिलने वाले अंगूर अब 120 रुपए में बिक रहे हैं। संतरे के मूल्य में भी 20 रुपए का अंतर आया है। संतरा 55 से 60 रूपए किलो था, जो अब 80 रुपए किलो बिक रहा है। अनार के दाम में भी 20 से 30 रुपए का इजाफा हो गया है। 15 दिन पहले अनार की कीमत 100 से 110 रुपए किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर 130 से 140 किलोग्राम बिक रहा है। पपीते के मूल्य में भी 15 से 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, पहले 40 से 45 रूपए प्रति किलो ग्राम बिक रहा था, जो अब 60 रूपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। तरबूज के रेट में भी इजाफा हुआ है, जो इस समय 40 रुपए में मिल रहा है। फलों में मुख्य सेब के दाम सबसे ज्यादा बढ़ गए हैं। 15 दिन पहले सेब का मूल्य 90 से 100 रूपए प्रति किलो था जो अब बढ़कर 135 से 140 रुपए प्रति किलो हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here