Breaking

Your Ads Here

Friday, December 6, 2024

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 62वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय टाउनहाल पर किया गया विभागीय ध्वजोउत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन



नागरिक सुरक्षा की सेवाओं के दृष्टिगत सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को जिलाधिकारी ने वितरित किये प्रमाण पत्र
           
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ. नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 62वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय टाउनहाल पर विभागीय ध्वजोउत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा दीपक मीणा द्वारा ध्वजोउत्तोलन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिधि अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) राघवेन्द्र कुमार मिश्रा रहे। नागरिक सुरक्षा के छः प्रभागों के वार्डन पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। 
सर्व प्रथम कार्यक्रम अतिथियो का स्वागत संदीप गोयल (चीफ वार्डन), रवीन्द्र प्रताप (उपनियंत्रक) एवं नवीन नारंग (सहायक उपनियंत्रक (व०वे०) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा से प्राप्त संदेशों का वाचन किया गया गृह मंत्री भारत सरकार एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नागरिक सुरक्षा के साल भर के कार्यों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया गया।जिलाधिकारी/नियंत्रक द्वारा नागरिक सुरक्षा के स्टाफ वार्डन सेवा पदाधिकारियों को महानिदेशक नागरिक सुरक्षा प्रशंसा पत्र 2023 का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा वर्ष 2024 में नागरिक सुरक्षा की सेवाओं के दृष्टिगत सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किये गये। 

जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने अपने सम्बोधन में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की निष्काम सेवा भावना से की जाने वाली सेवाओं की प्रशंसा की और कहा कि नागरिक सुरक्षा की मेरी टीम प्रत्येक मौके पर जिला प्रशासन को सहयोग करती रही है। 

अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा अपने सम्बोधन में कांवड़ यात्रा एवं शिवरात्रि के अवसर पर औघड़नाथ मंदिर पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती एवं सक्रिय रूप से प्रशासन को सहयोग की सराहना की गयी। पुलिस अधीक्षक (यातायात) महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में ईद, कांवड़ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर नागरिक सुरक्षा के सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। 

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का कार्यक्रम साप्ताहित रूप से मनाया जा रहा है जिसमें सभी प्रभागों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, मॉकड्रिल, जनजागरूकता रैली, वृक्षारोपण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसकी रूपरेखा समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को दी गयी। 

कार्यक्रम के अंत में संदीप गोयल चीफ वार्डन द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिधियों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया तथा समस्त अधिकारियों नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र सिंह मलिक डिप्टी चीफ वार्डन एवं नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक (व०वे०) द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में प्रभागीय वार्डन मुकेश रस्तोगी, ब्रिजेश कुमार सैनी, ओम प्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, फारूक चौधरी राकेश गुप्ता, ऋषि कुमार शर्मा, उप प्रभागीय वार्डन मनोज जौहरी स्टाफ अधिकारी टू चीफ वार्डन संजीव कुमार शर्मा, स्टाफ अधिकारी आदिप कुमार, जसवन्त सिंह, सिराजुद्दीन एवं घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here