Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 20, 2025

रंगोली प्रतियोगिता में दिया सामाजिक रूढ़ियों से जागरूकता का संदेश


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग व यूनिवर्सिटी जेंडर सेंसिटाइजेशन सेल के सहयोग से मेन टू क्राई स्टॉप वायलेंस अगेंस्ट मेन विषय पर एक विचारोत्तेजक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देना, पुरुषों को प्रभावित करने वाली लिंग आधारित हिंसा के बारे में संवाद शुरू करना और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सहानुभूति को बढ़ावा देना रहा। रंगोली प्रतियोगिता में पुरुषों के खिलाफ हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, घरेलू दुर्व्यवहार और पुरुषों द्वारा सामना किए जाने वाले सामाजिक उपहास का चित्रण किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों, शिक्षकों और कलाकारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की। विद्यार्थियों ने गंभीर सामाजिक मुद्दे को उजागर करने के लिए जीवंत रंगों और जटिल डिजाइनों का इस्तेमाल किया। लिंग संवेदीकरण प्रमुख डॉ. सारिका अभय, नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता भारद्वाज जेंडर चैम्पियन द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों से सभी को रूबरू कराया गया।

डॉ. अरुणा बंसल, डॉ. सुनील राजोरिया और डॉ. रफत खानम सहित जजों के एक प्रतिष्ठित पैनल ने प्रविष्टियों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया। उन्होंने प्रत्येक रंगोली की कलात्मक तकनीकों, प्रतीकवाद और विषयगत प्रासंगिकता का बारीकी से अवलोकन किया। डेज़ी, श्रेया पंघाल, अक्षित त्यागी, अजय नागर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय के छात्रों का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here