Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 27, 2025

भाजपा महानगर के निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने कैम्प कार्यालय नई सड़क शास्त्रीनगर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के निर्वाचित सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत अभिनंदन किया।

स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में विनीत अग्रवाल शारदा ने शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष ललीत मोरल, जाग्रति विहार के मंडल अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा, मलियाना के मंडल अध्यक्ष वरूण कुमार, माधव नगर के मंडल अध्यक्ष हरिओम, रिठानी के मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, देहात के मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा, महाराजा अग्रसेन के विकास गुप्ता, नगर मंडल के हिमांशु गर्ग, बृहपुरी के अरविन्द अरोडा, फूलबाग के नरेश गुप्ता, कंकरखेड़ा के अशोक सबलोक, पल्लवपुरम के संजय गुप्ता, छावनी के गौरव हुरिया, पटेल नगर के अनुराग विश्नोई, गंगानगर के विनय सोनकर, मुल्तानगर के भोपाल प्रजापति को भगवा पटका शॉल उढाकर, फूलमाला एवं प्रतीक चिंह देकर अभिनंदन स्वागत किया। सभा में अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री गिरीश कुमार बंसल, जयप्रकाश अग्रवाल, आलोक सिसोदिया, उमेश अग्रवाल शारदा, संजीव पुंडीर, प्रवीण अरोडा, सत्यपाल मास्टर, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here