Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 5, 2025

वर्तमान सरकार संविधान विरोधी, आरएसएस का एजेण्डा लेकर आगे बढ रही सरकार: जयकुमार नारंग

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परिक्षितगढ. समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के तत्वाधान मे हस्तिनापुर विधानसभा के ग्राम नारंगपुर में अम्बेडकर भवन मे पी०डी०ए० जागरुकता पंचायत का आयोजन हुआ। अध्यक्षता राजपाल प्रधान तथा संचालन अजय जाटव ने किया। पंचायत मे मुख्य अतिथि सपा के एस० सी० प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयकुमार नारंग व पूर्व विधायाक योगेश वर्मा तथा विपिन चौधरी जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रहे।

सपा नेता जयकुमार नारंग ने कहा कि पंचायत का उदेश्य पी० डी० ए० के लोगों को जागरूक करना है। क्योंकि वर्तमान सरकार संविधान विरोधी है यह सरकार आर०एस०एस० का एजेण्डा लेकर आगे बढ रही है।आर०एस०एस संविधान के स्थान पर मनुस्मृति लाना चाहती है। बाबा साहब के दिये हुए संविधान से हमारे चेहरे पर जो खुशी है यह मनुवादियों को हजम नही हो रही है। संविधान ने अमीर और गरीब दोनों को एक वोट का अधिकार दिया है। सभी धर्मों को बराबर का सम्मान दिया। संविधान ने सभी को समानता,स्वतन्त्रता न्याय दिया है। सभी के लिए शिक्षा के दरवाजे खोल दिये है। इसलिए संविधान हमारे लिए प्राणवायु है। संविधान की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। लोकसभा 2024 के चुनाव में पी० डी० ए० के लोगों ने भाजपा सरकार को बैसाखी पर ला दिया है।अब भाजपा संविधान के आगे नतमस्तक होने का केवल नाटक कर रही है। साथियों भाजपा सरकार मे सभी वर्गो का शोषण हो रहा है। किसान की खेती साण्ड खा रहें है किसान को फसल की लागत भी वापस नही मिल रही है। मजदूरों को काम नही मिलता, नौजवान पढ लिख कर बेरोजगार है। छोटे व्यापारियों को रोजगार चौपट हो रहा है। महिलाएं सुरक्षित नही है। साण्ड रोजना किसी न किसी की हत्या कर रहें है।
कानून व्यवस्था चरमरा रही है। अस्पतालों मे इलाज के अभाव में मरीज दम तोड रहे हैं।

कुम्भ मेले में मरने वालो का सही आंकड़ा भी सरकार नही दे रही है। वर्तमान सरकार में आदिवासियों , दलितों,पिछडों, अल्पसंख्यकों पर दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ रहे है।यूपी पुलिस खुद पुलिस को गिरफ्तार कर रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। साथियों अगर आप चाहते कि संविधान से मिले आपके अधिकार सुरक्षित रहे तो यह तभी सम्भव हो सकता जब संविधान सुरक्षित रहेगा और संविधान तभी सुरक्षित रहेगा जब भाजपा सत्ता से दूर होगी।साथियों 2027 मे उत्तर प्रदेश मे विधानसभा के चुनाव होने है यदि आप साण्डों से छुटकारा चाहते है, महिलाओं की सुरक्षा चाहते है, मजदूरों के लिए काम चाहते है, नौजवानों के लिए रोजगार चाहते,छोटे व्यापार बचाना चाहते है, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा चाहते है,अच्छी चिकित्सा चाहते है,भारत मे भाईचारा मजबूत करना चाहते है, जाति व्यवस्था और गैर बराबरी को मिटाना चाहते है, अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहते हैं और भारत देश प्रेम करते हो तो आने वाले 2027 के विधानसभा सभा चुनाव मे आपको संविधान और देश को बचाने की लडाई लडने वाली पार्टी समाजवादी पार्टी के साईकिल के चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर अपना अमूल्य वोट देकर भाजपा को सत्ता से दूर कर जनहित वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का संकल्प लेना होगा। विपिन चौधरी ने कहा की पी० डी० ए० के लोगों को समाजवादी पार्टी मे सम्मान मिलता है। 

योगेश वर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी ही सर्वसमाज की पार्टी है। इस पंचायत मे  राजीव भाटी, डा० रणवीर गुर्जर, देवा ,अंशुल , जाटव, कृष्णपाल जाटव, मोसीन, अकबर प्रधान गंगाबल प्रधान , गुडडु प्रधान, बाबू राम प्रधान सचिन विराट, महिपाल जाटव डा ०बिनेश तेजपाल जाटव, सन्जीव जाटव, टीटू प्रधान,अनिल डीलर, सुरेन्द्र , सौरन प्रधान सुक्खे प्रधान , देवीदास ,अंकुर जाटव, खालिद प्रधान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here