Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 11, 2025

गन्ना विकास योजनाओं के बारे में प्रचार वाहन द्वारा किया जाएगा विस्तार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मवाना चीनी मिल द्वारा चलाए जा रहे बसंत कालीन गन्ना बुवाई अभियान-2025 को एक रैली और प्रचार वाहन के माध्यम से नई ऊर्जा दी गई। यह अभियान 5 फरवरी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित गन्ना किसान समागम का ही अगला चरण है।

अभियान के तहत गन्ना बुवाई के चार प्रमुख स्तंभों प्रजातीय बदलाव, फसल सुरक्षा, बीज उपचार और भूमि उपचार को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य गन्ना उत्पादन को टिकाऊ और लाभदायक बनाना है। इस प्रचार वाहन के माध्यम से गाँव गाँव जाकर कृषक संपर्क किया जाएगा तथा जन जागरण किया जाएगा। आयोजित रैली को मवाना चीनी मिल के नेतृत्व में वरिष्ठ महाप्रबन्धक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान, गन्ना विभाग प्रमुख एवं महाप्रबंधक (गन्ना) अभिषेक श्रीवास्तव, उप महाप्रबन्धक (गन्ना), हरिओम शर्मा तथा वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मवाना परिषद अशोक कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन पूरे गन्ना क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देगा और उन्हें जागरूक करेगा। प्रचार वाहन के माध्यम से वीडियो, पैम्फ्लेट, अनाउंसमेंट द्वारा किसानों को नई गन्ना प्रजातियों की जानकारी दी जाएगी, फसल को कीटों और रोगों से सुरक्षित रखने के उपाय सिखाए जाएंगे, बीज उपचार की महत्ता समझाई जाएगी और भूमि की उर्वरता बढ़ाने के उन्नत तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here