अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। रुड़की रोड स्थित गांधी बाग में नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में कल/रविवार को बसंत पंचमी के पर्व पर विशाल यज्ञ का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।
यह जानकारी मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया, कैंट बोर्ड गांधी बाग स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर्व मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। यह यज्ञ गांधी बाग में मार्निंग वॉक पर आने वाले वरिष्ठ नागरिकों/श्रद्धालुओं व गांधी बाग सुपरवाइजर राजकुमार शर्मा के सौजन्य से कल सुबह यानि रविवार को 11बजे से प्रारंभ होगा तथा उनके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया बसंत पंचमी विद्या की देवी माता सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है इस यज्ञ में माता सरस्वती का मंत्रोच्चार के गुणगान किया जाएगा साथ ही सभी श्रद्धालु उपस्थित होकर आहुति दे और धर्म लाभ उठायें।
वहीं गांधी बाग़ सुपरवाइजर राजकुमार शर्मा ने बताया, वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता है क्योंकि इस मौसम में सर्दी कम हो जाती है और मौसम सुहावना हो जाता है. वसंत ऋतु में फूल खिलते हैं, पौधे हरे-भरे हो जाते हैं और प्रकृति का रंग-बिरंगा रूप दिखता है।
No comments:
Post a Comment