शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। दिल्ली रोड स्थित अरूणम
कॉलोनी में नवनिर्मित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर का
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसके अवसर पर आचार्य श्री 108 श्री श्रुत सागर महाराज एवं मुनिश्री 108 अनुमान सागर महाराज ससंघ के मन्दिर परिसर में पधारने पर
उनका भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उनके पाद प्रक्षालन के पश्चात् उनकी भव्य
आरती की गयी,
तत्पश्चात् महाराज श्री ने सभी को आशीर्वाद देते हुए मन्दिर परिसर का निरीक्षण
किया।
मुख्य
पुण्यार्जक तथा पंचकल्याणक में सौधर्म इन्द्र बनने वाले मुकुल जैन ने बताया कि
अरूणम कॉलोनी में श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर का
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 07 से 12 फरवरी 2025 तक सम्पन्न होगा। जिसमें श्री
प्रबन्धकारिणी कमेटी दिगम्बर जैन बिरादरी मेरठ महानगर के नेतृत्व में कार्यक्रम
सम्पन्न होगा। श्री प्रबन्धकारिणी कमेटी दिगम्बर
जैन बिरादरी मेरठ महानगर के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि आचार्य श्री 108 श्री श्रुत सागर महाराज एवं मुनिश्री 108 अनुमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में यह सम्पूर्ण भव्य
पंचकल्याणक एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। भव्य कार्यक्रम के चेयरमैन वीरेन्द्र जैन ने बताया कि
सम्पूर्ण कार्यक्रम के पूण्यार्जक श्याम लाल जैन तेल वालों का परिवार है, जिसके मुख्य
पुण्यार्जक मुकुल जैन, मनोज जैन, प्रतीक जैन, अनमोल जैन, नमन जैन, अविरल जैन आदि आदि हैं।
सम्पूर्ण
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रवीन जैन (आलू वाले) ने बताया कि कार्यक्रम के लिए
सभी कमेटियों का गठन किया जा चुका है। जिसमें रथ यात्रा व्यवस्था हंस कुमार जैन, भोजन व्यवस्था प्रेमचन्द जैन बावली वाले, पात्र भोजन व्यवस्था राकेश जैन, प्रचार व्यवस्था रितेश जैन,
वित्त व्यवस्था मुकेश जैन (बबलू), कार्यालय व्यवस्था संजय जैन कलश, साधु सेवा व्यवस्था राजेन्द्र जैन (छुर वाले), आहार व्यवस्था प्रमोद जैन एडवोकेट, पण्डाल व्यवस्था मुकेश जैन (सर्राफ), अतिथि व्यवस्था रामेन्द्र जैन, विधान व्यवस्था प्रवीन जैन (आलू वाले), विधान सामग्री व्यवस्था राजीव जैन (सूत वाले), प्रशासनिक व्यवस्था अनुज जैन एडवोकेट, यातायात व्यवस्था श्रीकिशन जैन (बस वाले), सुरक्षा व्यवस्था विजय जैन (एडवोकेट), मंच सामान व्यवस्था राकेश जैन, जन सम्पर्क व्यवस्था संजय जैन (धम्मो), आवास व्यवस्था नितिन जैन (गैस वाले), सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यवस्था विनोद जैन (भट्ट वाले), बिजली व्यवस्था अनिल जैन (दास), पाण्डुक शिला एवं साज सज्जा व्यवस्था अनिल जैन (बर्फखाने
वाले), मीडिया व्यवस्था सुनील जैन (प्रवक्ता), विनीत जैन
(एडवोकेट) एवं पंकज जैन, विकास जैन, सम्मान सामग्री व्यवस्था योगेश जैन (यू.टी.आई.), घटयात्रा व्यवस्था समिति प्रभाष जैन (खद्दर वाले), व्यागीवृति व्यवस्था समिति प्रतीक जैन आदि अपनी टीम के साथ
व्यवस्था देखेंगे।
No comments:
Post a Comment