Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 1, 2025

क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन का नोएडा में हुआ सम्मान

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हिंदी साहित्य की वाचिक परंपरा की प्रतिनिधि संस्था हिंदी साहित्य अकादमी के नोएडा संभाग द्वारा बसंतोत्सव पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन का सम्मान किया गया।

हिंदी साहित्य अकादमी नोएडा संभाग की अध्यक्ष शशि पाण्डेय के संचालन में एवं कवयित्री बबीता पाण्डेय के संयोजन में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे सुप्रसिद्ध कवि एवं अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि सौरभ जैन सुमन को काव्य समान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर अकादमी के गाजियाबाद संभाग की अध्यक्ष मुस्कान शर्मा, महामंत्री गुरमीत गुणी, एटा संभाग के अध्यक्ष कवि मनोज चौहान, दिल्ली संभाग से कवयित्री किरण सिंह आदि की विशेष उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा नोएडा संभाग के कोष प्रभारी आशीष नस्वा ने किया। इस आयोजन में कवि सौरभ जैन सुमन ने अपनी सिग्नेचर पोयम नेता जी सुभाष सुनाई। उपस्थित श्रोताओं ने इस कविता पर खड़े होकर तालियां बजाकर अभिवादन किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here