Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 8, 2025

यदि नारी न हो तो सृष्टि का चलना असंभव है: अनुमान सागर महाराज

 


अरूणम कॉलोनी में नवनिर्मित जैन मन्दिर का पंचकल्याणक महोत्सव मनाया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अरूणम कॉलोनी में नवनिर्मित जैन मन्दिर का पंचकल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें शनिवार को गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया गया। पंडित नरेश कुमार जैन (हस्तिनापुर), पंडित प्रमोद शास्त्री (हस्तिनापुर), सहप्रतिष्ठाचार्य पंडित पुष्पेन्द्र शास्त्री (दिल्ली) द्वारा सुबह मंत्र अराधना, नित्य पूजा, गर्भ कल्याण पूजा करवायी गयी।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए अनुमान सागर महाराज ने गर्भ कल्याणक के संस्कारों को विस्तार से वर्णन करते हुए जगत में नारी की भूमिका को स्पष्ट किया कि यदि नारी न हो तो सृष्टि का चलना असंभव है। उन्होंने कहा कि नारी निदा न करो, मत करो नारी अपमान। क्योंकि नारी से ही जन्मे हैं तीर्थंकर भगवान। आचार्य श्री 108 श्रुत सागर महाराज ने अपने प्रवचन में छहः प्राप्तियों के विषय में चर्चा की। मनुष्य शरीर में सात चक्रों के गुण रहस्य को बताते हुए कहा कि सातों चक्र में प्रथम चक्र मूलाधार मातृ से क्रमशः पितृ, साधु, उपाध्याय, आचार्य, अरहंत तथा अंत में सहस्त्रार्थ चक्र सिद्ध भगवान का प्रतीक है। अंत में ओम नमः का पाठ सभी भक्तों को करवाया गया।


कार्यक्रम के संयोजक प्रवीन जैन ने मानसरोवर तथा महाराज की प्रेरणा से गऊशाला स्थापित करने वाले अतिथियों को स्टेज पर आमंत्रित किया। कार्यक्रम के प्रेस संयोजक विनीत जैन एडवोकेट ने बताया कि देर रात्रि में माता के सोलह स्वप्नों का साक्षात मन्चन हुआ। जिसमें माता का पात्र बनी कल्पना जैन की अष्ट कुमारियों ने सेवा की एवं उनके शयन कक्ष में पहुंचाने के बाद उन्हें सोलह स्वप्न दिखायी दिए, जिससे माता के गर्भ में तीर्थंकर भगवान के आने की पूर्व सूचना प्राप्त हो गयी है। 

कार्यक्रम के प्रेस चेयरमैन सुनील जैन प्रवक्ता ने बताया कि शंका समाधान, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रात्रि में साधु वैय्या वृत्ति हुई। इस अवसर पर प्रतीक जैन, अनमोल जैन, राकेश जैन पंजाबीपुरा, राकेश जैन, धीरज, योगेश जैन, प्रेमचन्द जैन, तुषार जैन, आनन्द कुमार जैन, संगीता जैन, प्रीति जैन दिल्ली, अंकिता, सपना जैन जयपुर, सारिका जैन दिल्ली, रेखा जैन सहित सैकड़ों नर, नारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here