Breaking

Your Ads Here

Friday, February 7, 2025

“साइबर-सुरक्षा” विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का ऑनलाइन किया आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में साइबर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह के संरक्षण एवं साइबर हेल्थ क्लब संयोजक प्रोफेसर लता कुमार के निर्देशन में साइबर हेल्थ क्लब सहसंयोजक डॉ. ऋचा राणा के द्वारा महाविद्यालय स्तर पर “साइबर-सुरक्षा” विषय पर एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया।

प्रतियोगिता में बी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु सुंदर स्लोगन बनाकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रेरणा अरोड़ा (बी.एड. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान पर गज़ाला (बी.एड.द्वितीय वर्ष) एवं करुणा (बी.ए.प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर अंजुम एवं तनु (बी.एड.प्रथम वर्ष) संयुक्त रूप से रही। नेहा तोमर, रुश्दा, आकांक्षा ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.(डॉ). अंजू सिंह ने भविष्य में भी इसी प्रकार साइबर जागरूकता, सतर्कता एवं सुरक्षा हेतु अभियान चलाने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में बी.एड. विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालिनी सिंह एवं डॉ. ज्ञानेन्द्र रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here