शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। चैंबर ऑफ कॉमर्स बॉम्बे बाजार में भारतीय किसान यूनियन आजाद के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें किसान मजदूरों के लिए कार्य करने के लिए एक नवीन संगठन की घोषणा की गई।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान ने बताया कि देश को आजाद हुए लगभग 77 वर्षों से भी ज्यादा समय हो गया, किंतु देश के किसान मजदूरों के हालत निरंतर बदत्तर होते जा रहे है। तब से लेकर अब तक कि सारी सरकार किसानों के लिए चुनावी घोषणाएं तो करती है किंतु अपने वादे आज तक किसी ने पूरे नहीं किए। लंबे समय से देश के किसान msp की मांग के लिए आंदोलनरत है किंतु सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। गन्ने का सत्र लगभग आध से ज्यादा पूरा हो चुका है किंतु अबतक गन्ने का भाव तक सरकार तय नहीं कर पाई ओर ना ही गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि हुई है। इन सब लड़ाई को लड़ने के लिए ही भारतीय किसान यूनियन (आजाद) का उदय हुआ है।
भारतीय किसान किसान (आजाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान ने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर गन्ने का भाव सरकार के द्वारा घोषित नहीं किया गया तो हम एक बड़ा आंदोलन मेरठ कमिश्नरी पर करेंगे। ओर जब रक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हो जाएगा तब तक अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन चलेगा।
आज भारतीय किसान यूनियन (आजाद) में पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पुराने संगठन छोड़कर आए सैकड़ों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (आजाद) की सदस्य ली। जिसमें इंजीनियर शादाब चौधरी को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, इकरार तोमर को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, दीपक सिरोही को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन गाँड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मैराज राव को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, सोनू प्रधान राष्ट्रीय महासचिव, शाहिद चौधरी राष्ट्रीय सचिव, एड शाकिर प्रधान राष्ट्रीय सलाहकार, अंकित शर्मा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष, विराट अहलावत पश्चिम युवा प्रदेश अध्यक्ष, अलका चौधरी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, शालिनी मसीह महिला प्रदेश अध्यक्ष, अरबाज चौधरी राष्ट्रीय सचिव, इरफान राणा युवा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, जावेद अरवरी प्रदेश संगठन मंत्री, मोहमद फरमान राव राष्ट्रीय सचिव, रहमान प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तराखंड, नावेद चौधरी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड, इरफान मास्टर मंडल प्रवक्ता, मेजर अली प्रदेश उपाध्यक्ष पंजाब, जियाउल हक युवा जिलाध्यक्ष मेरठ, साजिद चौधरी प्रदेश सचिव, व विभिन्न जिलों से सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, शामली, बागपत इत्यादि जिलों से आए लोगों को विभिन्न जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन आजाद में दी गई।
No comments:
Post a Comment