Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 2, 2025

03 मार्च से होगा दो दिवसीय विज्ञानोत्सव का शुभारंभ

 



अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय में आगामी 03 और 04 मार्च को दो दिवसीय विज्ञानोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

विज्ञानोत्सव में सुभारती इंजीनियरिंग संकाय के विद्यार्थी अपने तकनीकी हुनर का प्रदर्शन करेंगे। 03 मार्च से दो दिवसीय विज्ञानोत्सव सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगा, जो दोपहर 3:30 तक चलेगा। मीडिया प्रवक्ता ने बताया, विज्ञानोत्सव का मुख्य आकर्षण ड्रोन शो, रोबो रेस, आइडिया हैकाथॉन, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, लैन गेमिंग, तकनीकी पोस्टर प्रस्तुति, विज्ञानोत्सव का सर्वश्रेष्ठ चित्र, विज्ञानोत्सव के सर्वश्रेष्ठ रील और शॉर्ट्स आदि प्रमुख है। विज्ञानोत्सव के विजेताओं को 50,000/- की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here