Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 2, 2025

सीसीएसयू में खामोशियां व बंदिशें आलेख संग्रह पुस्तकों का हुआ विमोचन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हिन्दी साहित्य भारती (अंतर्राष्ट्रीय संस्था) की मेरठ इकाई के तत्वावधान में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के वीर बंदा वैरागी सभागार में अराध्या प्रकाशन द्वारा प्रकाशित डेजी रानी द्वारा लिखित दो पुस्तकें खामोशियां काव्य संग्रह व बंदिशें आलेख संग्रह का विमोचन सत्यवीर त्यागी, ममता रत्नम, डा. केके शर्मा, रजनीश शर्मा, देवेन्द्र त्यागी, राकेश तोमर, सुनील शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में दिव्या रानी, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार, अमित जैन, राजीव कुमार गर्ग, राहुल कुमार, आचार्य घनश्याम कृष्ण महाराज, अभिनव सक्सेना को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया तथा करूणा रानी, रामकुमारी, नीलम कुमार नील, चुन्नी रस्तोगी, रिचा सिंह, राम अवतार त्यागी राम, महेन्द्र पाल सिंह राठौरिया, हरेन्द्र चौधरी और राहुल कुमार को हिन्दी गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने सभी को आशीर्वाद दिया, अभिनव नृत्यशाला समूह की निदेशिका ममता रत्नम ने डेजी रानी की दोनों पुस्तकों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित होने वाली सभी प्रतिभाओं को आशीर्वाद देते हुए कवि सम्मेलन की जमकर तारीफ की, डा. कृष्ण कान्त शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों की आज बहुत ही आवश्यकता है, हम सदैव आपके साथ हैं, रजनीश शर्मा ने भी डेजी रानी की पुस्तकों की तारीफ करते हुए सम्मानित सभी प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं, राकेश तोमर ने सम्पूर्ण आयोजन की न सिर्फ तारीफ की बल्कि कहा कि ऐसे समारोह के लिए वह सदैव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे उन्होंने डेजी रानी की पुस्तकों की भी तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामना दी, देवेन्द्र त्यागी ने भी कार्यक्रम की जमकर तारीफ की।

कार्यक्रम में सुनील शर्मा, नगीन गुप्ता, चन्द्रशेखर मयूर, कमलेश शर्मा, नीलम मिश्रा तरंग, मनमोहन भल्ला, निमेश पाण्डे, दीपक गर्ग, अमित बिंदल, जगतवीर त्यागी, लता बंसल, अनिल शर्मा, धर्मपाल आर्य, डा. जितेन्र्द त्यागी, दीपक शर्मा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के संयोजक हिन्दी साहित्य भारती के मेरठ इकाई के अध्यक्ष कवि संजीव त्यागी एवं अराध्य प्रकाशन के निदेशक कवि डॉ. सुदेश यादव दिव्य रहे तथा कार्यक्रम का संचालन अनिल वाजपेई ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here