Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 4, 2025

सड़क पर अवैध कब्जे से लग रहा जाम, फल विक्रेताओं और ई-रिक्शाओ ने बढ़ाई समस्या, स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। रामराज कस्बे में सड़क पर अवैध अतिक्रमण ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। मुख्य सड़क पर फल विक्रेताओं द्वारा किए गए अनाधिकृत कब्जे ने यातायात व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इस समस्या में ई रिक्शा की बढ़ती संख्या ने और इजाफा कर दिया है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि स्थानीय प्रशासन व स्थानीय पुलिस को ट्रेफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।

इस समस्या के समाधान के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ग्राम पंचायत के अधिकारी पूरी तरह से निष्क्रिय है। उनकी इस उदासीनता का परिणाम है कि अतिक्रमण करने वालों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। यातायात की इस समस्या का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर लगने वाले जाम में फंसकर लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है।यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया,तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here