Breaking

Your Ads Here

Monday, February 10, 2025

पंचकल्याणक महोत्सव में मनाया गया जन्म कल्याणक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अरूणम कॉलोनी स्थित नवनिर्मित जैन मन्दिर का पंचकल्याणक महोत्सव में सोमवार को जन्म कल्याणक मनाया गया। जिसमें पंडित नरेश कुमार जैन कांसल (हस्तिनापुर), पंडित प्रमोद शास्त्री (हस्तिनापुर) तथा सहप्रतिष्ठाचार्य पंडित पुष्पेन्द्र शास्त्री (दिल्ली) के द्वारा सुबह मंत्र अराधना, नित्य पूजा, जन्म कल्याण पूजा एवं हवन करवाया गया।

मुनि श्री 108 अनुमान सागर के सानिध्य में सौधर्म इंद्र (मुकुल जैन) एवं शचि इन्द्राणि (मनीषा जैन) द्वारा जन्म के समय के अतिशय के संस्कार कराये गये। जिसमें उन्होंने बताया कि जन्म के समय से ही भगवान का शरीर पसीना रहित, मल-मूत्ररहित होता है, उनके खून का रंग दुग्ध के समान होता, शरीर सम चर्तुसंस्थान, कामदेव रूप होता है, उनके शरीर से सुगंधित गंध आती रहती है, 1008 शुभलक्षण उनके शरीर में होते हैं तथा वह अनंतबल के स्वामी होते हैं। प्रवचन में आचार्य श्री 108 श्री श्रुत सागर महाराज ने पंचकल्याणक के विधान का महत्व बताया। प्रेस संयोजक एडवोकेट विनीत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मंगल आरती प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्ति नृत्य हुए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here