Breaking

Your Ads Here

Sunday, December 8, 2024

कोक्लियर इंप्लांट लगने से बच्चों को मिली सुनने की शक्ति का उपहार



शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ. डॉ. अभिषेक मोहन (नाक, कान, गला रोग व कोक्लियर इंप्लांट स्पेशलिस्ट) ने बताया कि आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के 8 गूंगे बहरे बच्चों का कोक्लियर इंप्लांट स्विच ऑन किया गया है। 

यह प्रक्रिया सर्जरी करने के तीन हफ्ते बाद की जाती है, जिसमें सर्जरी के बाद कोक्लियर इंप्लांट को स्टार्ट किया जाता है। डॉ अभिषेक मोहन ने यह बताया कि सर्जरी सफल होने के बाद आज कोक्लियर इंप्लांट भी सफलतापूर्वक काम करने लग गया है और बच्चों को आज पहली बार सुनने की क्षमता का एहसास हुआ है। यह उनके लिए एक नए जन्म की तरह है और आज हम इस दिन को उनके पहले जन्म दिवस की तरह मना रहे हैं। यह देखकर उनके माँ-बाप में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह सभी बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं, जिनके अभिभावक इस सर्जरी को करने में सक्षम नहीं है। इसके लिए राज्य सरकार एवं न्यूटीमा अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक मोहन ने मिलकर इन बच्चों का निशुल्क कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी करी है, जो कि हर उस बच्चों की हो सकती है जो की जन्म से गूंगा बहरा है और वह 5 साल से कम उम्र का है और जिसके माँ-बाप की कुल आए रू0 10000/- (रू० दस हजार) प्रति माह से कम है। 

मेरठ के न्यूटीम अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक मोहन इस प्रकार की सर्जरी का लाभ आम जनता तक पहुँचाने के लिए तत्पर हैं। जो भी अभिभावक जिसका बच्चा जन्म से बिकुल सुनने नहीं पाता है और आर्थिक रूप से कमजोर है, वह डॉक्टर अभिषेक मोहन से इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 
इस आम सभा को सफल बनाने के लिए डॉक्टर शालिनी शर्मा, डॉक्टर रोहित कम्बोज, डॉक्टर अवनीत राणा, कैप्टन राजीव रस्तोगी, डॉक्टर प्रियंका, डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉ हरीराज तोमर, डॉ एम० के डोगरा, प्रस्तुत रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here