Breaking

Your Ads Here

Friday, February 7, 2025

आग लगने से 5 बीघा गन्ने की फसल जली

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव झुनझुनी में 5 बीघा खड़े गन्ने के खेत में शुक्रवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से पूरा गन्ना धू धू कर जल गया।

बता दे कि गांव झुनझुनी निवासी किसान जसबीर राणा के खेत में 5 बीघा गन्ने की फसल थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। जिससे गन्ना धू धू कर जलने लगा। गन्ने के खेत में लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार लगभग लाखों का नुकसान हुआ है। किसान द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here