Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 8, 2025

वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में हुआ कार्यशाला का आयोजन

 


विश्वास राणा

नित्य संदेश, मेरठ। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में साइबर शिक्षा से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के साठ से अधिक अध्यापक अध्यापिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आकाश सोनी तथा डॉ. शमां स्वर्णकर ने सर्वप्रथम साइबर सुरक्षा का क्या अर्थ है, इस बात से अवगत कराया, तत्पश्चात पीपीटी के माध्यम से समझाया गया कि किस-किस प्रकार साइबर खतरों से हमें अपने डेटा को सुरक्षित रखना आवश्यक है।

इस कार्यशाला के माध्यम से अध्यापकों को यह समझाया गया कि भविष्य में साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस कार्यशाला में साइबर खतरों को पहचान कर उनको कम करने के लिए व्यवहारिक ज्ञान व कुशलता का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही साथ ऑनलाइन व्यक्तिगत व संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या संज्या वालिया ने उपस्थित अतिथि गण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे-जैसे तकनीक और ज्ञान का विकास हो रहा है, उस संदर्भ में साइबर सुरक्षा के नियमों की जानकारी होना अत्यंत महत्वपूर्ण व लाभदायक है। NEP 2020 के शैक्षिक कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हुए शैक्षिक पाठ्यक्रम में समाहित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here