अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। मंगलवार को रामराज में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि की अध्यक्षता में जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय
की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते
हुए जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल संगठनकर्ता
एवं प्रखर चिंतक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने भारतीय राजनीति और समाज
को बहुत प्रभावित किया है, उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक माना जाता है। इस मौके
पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोहित बंसल, मनीष चौहान, रोहिल चौधरी, रविंद्र गोस्वामी,
सनी बिसरखिया, रविंद्र गोस्वामी, कल्लू पाल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment